रवि सीजन में किसानों को कैसे मिले नहर से पानी इस हेतु बैठक

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

 सच की आँखे आठनेर ।भारतीय संघ किसान संघ के सदस्यों द्वारा मुख्य रूप से जिन किसानों के खेत में पाइपलाइन डाली नहीं गई है उन किसानों के खेत में पाइपलाइन डाली जाए जिस पर साईं संकेत कंपनी द्वारा खरीफ फसल के कटाई के पश्चात यथाशीघ्र पाइपलाइन डाली जाने का आश्वासन दिया गया। 

किसानों ने भारतीय किसान संघ द्वारा मुख्य रूप से किसानों को शासन के नियम अनुसार 24 घंटे सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन स्काडा पद्धति शुरू करने,
 चक में जो टूट फूट है उसमें सुधार करने,
 कार्यरत कर्मचारीयो को आई डी कार्ड प्रदान करने, 
वर्तमान में रवि सीजन के पूर्व सभी चक्र के सी वाल्व का मेंटेनेंस करने और किसानों को किस प्रकार से इस नवीन पद्धति से सिंचाई करना है इसके लिए कंपनी द्वारा किसानों को जागरूकता शिविर लगाकर समझाया जाएगा 

कंपनी के मुख्य डायरेक्टर उपलब्ध नहीं होने पर संगठन द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई और विभाग को यथाशीघ्र पुनः मीटिंग आयोजित करने हेतु कहा गया जिससे किसानों की समस्त समस्याओं का निवारण हो सके

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default