आबकारी विभाग की अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई, सौसर क्षेत्र में 4 प्रकरण दर्ज

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आंखें पांढुर्णा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण और बिक्री पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में आबकारी विभाग की सौसर वृत्त टीम ने ग्राम देवी, बडोसा एवं सौसर में विशेष दबिश देकर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 4 प्रकरण दर्ज किए गए।

आबकारी विभाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान वृत्त प्रभारी कु. भारती गौंड सहित आबकारी विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default