लुक्काढाना मार्ग जर्जर, हादसों का बढ़ा खतरा; शिकायतों के बावजूद नहीं हुई मरम्मत

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0



सच की आंखें छिंदवाड़ा। जिले के तामिया विकासखंड अंतर्गत सेहराढाना से लुक्काढाना तक जाने वाली सड़क बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। सड़क की ऊपरी परत उखड़ चुकी है और जगह-जगह गिट्टी निकल आने से आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और संबंधित ठेकेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क निर्माण के लगभग पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायतें देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

इस मार्ग से भारिया जनजाति के लोग बड़ी संख्या में आवागमन करते हैं। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण ग्रामीणों, विद्यार्थियों और मरीजों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन सुरक्षित बनाने की मांग की है।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default