48 घंटे बाद बीएसएनएल टावर से युवक का सफल रेस्क्यू, प्रशासन और पुलिस की सूझबूझ से सुरक्षित उतारा गया

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आँखे पांढुर्णा। जिला मुख्यालय स्थित लगभग 300 फीट ऊंचे बीएसएनएल टावर पर चढ़े एक अज्ञात युवक को 48 घंटे तक चले चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू अभियान के बाद पुलिस और प्रशासन ने सकुशल नीचे उतार लिया। पूरे अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल और छिंदवाड़ा से आई विशेष रेस्क्यू टीम ने लगातार प्रयास किए।
पहले दिन स्थानीय स्तर पर युवक को समझाकर नीचे लाने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद दूसरे दिन छिंदवाड़ा से विशेष रेस्क्यू टीम बुलाई गई। टीम के सदस्यों ने टावर पर चढ़कर युवक से बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन युवक ने टावर की लोहे की रॉड उखाड़कर उन पर हमला करने की कोशिश की, जिसके चलते सुरक्षा कारणों से अभियान कुछ समय के लिए रोकना पड़ा।
इसके बाद रेस्क्यू टीम ने नई रणनीति के साथ दोबारा अभियान शुरू किया। टीम के दो सदस्यों ने साहसपूर्वक टावर पर चढ़कर युवक को सुरक्षित काबू में लिया। इस दौरान स्थानीय संदीप खुरसंगे, पुलिसकर्मी नितेश रघुवंसी एवं पुष्पेंद्र राजपूत ने भी टावर पर चढ़कर रेस्क्यू टीम का सहयोग किया। सभी के संयुक्त प्रयासों से युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
रेस्क्यू अभियान के दौरान तहसीलदार प्रेक्षा पाठक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिकमन प्रसाद तथा थाना प्रभारी अमित दानी सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और पूरे अभियान की लगातार निगरानी करते रहे।
युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस उसे अभिरक्षा में लेकर मामले की जांच कर रही है तथा टावर पर चढ़ने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default