550 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, एयर इंडिया इंजीनियरिंग यूनियन ने विजय हटवार का किया विशेष अभिनंदन

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

550 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, एयर इंडिया इंजीनियरिंग यूनियन ने विजय हटवार का किया विशेष अभिनंदन

नागपुर, प्रतिनिधि।

550 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, एयर इंडिया इंजीनियरिंग यूनियन ने विजय हटवार का किया विशेष अभिनंदन

नमो-नमो मोर्चा भारत द्वारा आयोजित "गुणवंत विद्यार्थी सत्कार सम्मान समारोह–2026" नागपुर में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले 550 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति-पत्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पद्मश्री डॉ. परशुराम खुने के करकमलों से हुआ। समारोह की अध्यक्षता नमो-नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय हटवार ने की। मुख्य अतिथियों में श्रीमती विनिता साहू (अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, नागपुर), एच.आर. वाघमारे (विभागीय अधिकारी, एमसीईडी), हृदय गोडबोले (प्रकल्प अधिकारी, बार्टी), डॉ. प्रशांत सावरकर, किशोर चन्ने, डॉ. सतीश मोहोड, डॉ. सचिन जिभकाटे, डॉ. संजय भाजीपाले, डॉ. हर्षदा हटवार, डॉ. अक्षय सज्जनवार, डॉ. सोनम चकोले, स्वागताध्यक्ष अजय धोपटे, मध्यप्रदेश नियुक्ति प्रभारी संतोष राज, शहर अध्यक्ष सतीश पवार, विदर्भ अध्यक्ष कु. अश्लेषा दुबे, विदर्भ प्रभारी नमिता चोपकर, शहर अध्यक्ष ज्योति तिडके, कार्याध्यक्ष नंदा वर्मा, उपाध्यक्ष दीपिका बालपांडे, संगठन मंत्री दीपाश्री जुनघरे, युवा कार्याध्यक्ष वैष्णवी जिभकाटे, सह-संयोजक कविता रेवतकर, सुनील मनपुरे एवं गजानन तळवेकर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में विजय हटवार ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान केवल उनकी सफलता का उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य में किया गया एक महत्वपूर्ण निवेश है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

समारोह का विशेष आकर्षण एयर इंडिया इंजीनियरिंग यूनियन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय हटवार का विशेष सम्मान रहा। यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि एयर इंडिया इंजीनियरिंग से जुड़े 72 कर्मचारियों की नौकरी संकट में थी। उस समय विजय हटवार ने इस मुद्दे को दिल्ली स्तर तक उठाकर कर्मचारियों के हित में लगातार प्रयास किए, जिसके परिणामस्वरूप सभी 72 कर्मचारियों की सेवाएं सुरक्षित रहीं। इस उल्लेखनीय योगदान के लिए यूनियन ने उन्हें शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में नमो-नमो मोर्चा भारत के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिक्षा, प्रतिभा सम्मान और सामाजिक सेवा के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाने वाला यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायी रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default