तेल विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा व नापतौल विभाग की कार्रवाई, 8 नमूने लिए, गंदगी मिलने पर नोटिस

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आँखे छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देश एवं अपर कलेक्टर धीरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवं नापतौल विभाग ने मंगलवार को शहर के विभिन्न खाद्य तेल विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्य तेल के नमूने एकत्रित किए गए तथा एक प्रतिष्ठान में साफ-सफाई की कमी पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने गिरनार ट्रेडर्स से विभिन्न ब्रांड के खाद्य तेल के 5 नमूने जांच के लिए लिए। वहीं शिवशक्ति ट्रेडर्स से 1 नमूना संग्रहित किया गया। निरीक्षण के दौरान शिवशक्ति ट्रेडर्स परिसर में साफ-सफाई का अभाव पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया गया।

इसके अलावा उमरेठ-रिधौरा स्थित ओजस मिल्क सेंटर से भी जांच के लिए 2 नमूने लिए गए। विभाग के अनुसार सभी नमूनों को नियमानुसार परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default