खराब सड़क और चालक की लापरवाही से ठाकुर बस पलटी, बड़ा हादसा टला कजलास

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
सच की आंखें खराब सड़क और चालक की लापरवाही से पलटी ठाकुर बस, बड़ा हादसा टला
खराब सड़क और चालक की लापरवाही से पलटी ठाकुर बस, बड़ा हादसा टला
(आष्टा/जावर)। आज आष्टा-जावर-कजलास पीपलरवा मार्ग पर चलने वाली ठाकुर बस कजलास ग्रिड के पास खराब सड़क और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक की लापरवाही के चलते अनियंत्रित होकर पलट गई तथा बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि बस को नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default