छिंदवाड़ा नगर निगम में विभिन्न संवर्गों के पदोन्नति आदेश जारी महापौर विक्रम अहके ने सौंपे पदोन्नति आदेश

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0



सच की आँखे छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार, एमआईसी (MIC) के प्रस्ताव एवं संकल्प क्रमांक-02 के निर्णय तथा मध्य प्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के अनुक्रम में गठित छानबीन समिति की अनुशंसा पर नगर निगम छिंदवाड़ा के विभिन्न संवर्गों के अधिकारी-कर्मचारियों के बहुप्रतीक्षित पदोन्नति आदेश जारी कर दिए गए हैं। नगर निगम में आयोजित एक गरिमापूर्ण कार्यक्रम के दौरान इन सभी अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति के आधिकारिक आदेश पत्र स्वयं यशस्वी महापौर श्री विक्रम अहके द्वारा ससम्मान वितरित किए गए। इस अवसर पर महापौर ने सभी को बधाई देते हुए पूरी निष्ठा, समर्पण और नई ऊर्जा के साथ जनसेवा व शहर विकास के कार्यों में जुटने का आह्वान किया। नगर पालिक निगम आयुक्त श्री चंद्रप्रकाश राय द्वारा जारी किए गए विस्तृत आधिकारिक आदेशों के अनुसार, विभिन्न विभागों के अंतर्गत आने वाले तकनीकी, राजस्व, स्वच्छता, उद्यान और प्रशासनिक संवर्ग के योग्य कर्मचारियों को आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से स्थानापन्न रूप से उच्च पदों पर पदोन्नत किया गया है। राजस्व विभाग के अंतर्गत लंबे समय से कार्यरत सहायक राजस्व निरीक्षकों को 'उप राजस्व निरीक्षक' के पद पर पदोन्नत किया गया है, जिनमें श्री मनोज गढ़ेवाल, श्री अमित सारवान, श्री शेखर पटेल, श्री दिलीप सूर्यवंशी, श्री मोतीराम मोहतुरे, श्री ऋषभ स्थापक और श्री पवन सोनी शामिल हैं। इसके साथ ही प्रशासनिक व अन्य तकनीकी संवर्गों की सूची के अनुसार श्री प्रणय कुमार इंगले को समयपाल से 'उपयंत्री', श्री प्रीतम चौरिया एवं श्री आशीष काले को कैशियर/सहायक लेखापाल से 'लेखापाल', श्री आशीष गोदरे को उप-स्वच्छता पर्यवेक्षक से 'स्वच्छता पर्यवेक्षक' तथा श्री दिमागचंद डेहरिया को उद्यान पर्यवेक्षक से 'उद्यान निरीक्षक' के महत्वपूर्ण पद पर पदोंतति दी गई है। इसके अतिरिक्त लिपिकीय वर्ग में कार्यरत सहायक ग्रेड-3 के कर्मचारियों को पदोन्नत कर सहायक ग्रेड-2 बनाया गया है, जिनमें श्री संतोष सोलंकी, श्री राजेश सोनी, श्री राजेन्द्र सोनी, श्री राजेश यादव, श्री महावीर पटेल और श्री रवि डोले के नाम शामिल हैं। सूची में शामिल अन्य वरिष्ठ अधिकारियों में श्री राजकुमार पवार, सुश्री सुषमा माथुर, श्री मोहन नागदेव एवं सुश्री कृष्णा अहरवार को भी उनके संवर्ग के अनुसार सहायक ग्रेड 1 के पद पर पदोन्नति आदेश सौंपे गए हैं। इसके साथ ही साजिद खान को राजस्व उपनिरीक्षक से राजस्व निरीक्षक पद पर एवं प्रणय इंगले को समयपाल से उपयंत्री के पद पर पदोन्नति दी गई। इस प्रकार कुल 24 कर्मचारियों को पदोन्नति आदेश जारी किये गये। सभी पदोन्नत शासकीय सेवकों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पद का कार्यभार ग्रहण कर पालन प्रतिवेदन कार्यालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि निगम की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुचारू रूप से संचालित किया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default