सच की आँखे छिंदवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू की छिंदवाड़ा से मैहर तक 14 दिवसीय 375 किमी की धार्मिक पदयात्रा को व्यापक जनसर्मथन मिल रहा है। पदयात्रा के दौरान जहां जिलों के सांसद, विधायक, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, भाजपा के तमाम दिग्गज नेतागण और आमजन सांसद बंटी विवेक साहू की अगुवानी करते हुए पदयात्रा में शामिल हो रहे है। वहीं कई जनप्रतिनिधि सांसद बंटी विवेक साहू को मोबाईल और सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं और बधाई दे रहे है। इसी के तहत मध्यप्रदेश के राज्यपाल माननीय मंगुभाई पटेल ने भी सांसद बंटी विवेक साहू को पत्र प्रेषित करते हुए छिंदवाड़ा से मैहर तक की पदयात्रा की सफलता की कामना करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी है।
राज्यपाल माननीय मंगुभाई पटेल ने सांसद बंटी विवेक साहू को भेजे गए पत्र में लिखा है कि जनकल्याण और देश की समृद्धि के लिए छिन्दवाड़ा-सिवनी, जबलपुर, मैहर तक की पदयात्रा किए जाने का निर्णय स्वागत योग्य है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि हमारी सनातन संस्कृति में पदयात्रा केवल एक शारीरिक यात्रा नहीं, बल्कि कठिन तप, आत्मशुद्धि और समष्टि के कल्याण का सशक्त माध्यम है। जन कल्याण और देश की समृद्धि के लिए आध्यात्मिक चेतना की सकारात्मक ऊर्जा को संचारित करने का प्रभावी उपक्रम है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि माँ शारदा 51 शक्तिपीठों में से एक है। वे विद्याकला और बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी है। उनके चरणों में समर्पित आराधना सराहनीय पहल है। आशा है कि लोकहित की भावना से ओतप्रोत आपकी यात्रा मंगलकारी सिद्ध होगी। क्षेत्रवासियों और पूरे प्रदेश में आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाएगी
