रोटरी क्लब द्वारा स्कूली बच्चों को आईटी एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर किया जागरूकरोटरी क्लब द्वारा "ज्ञान ही शक्ति है" श्रृंखला में शांतिनाथ स्कूल में हुआ आयोजन

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आँखे छिन्दवाड़ा, 7 जुलाई 2026। रोटरी क्लब ऑफ छिन्दवाड़ा द्वारा नालेज इज पावर ,"ज्ञान ही शक्ति है" श्रृंखला के अंतर्गत मंगलवार को शांतिनाथ विद्या मंदिर में विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायी सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का विषय "आईटी एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस( ए आई) के प्रति जागरूकता" कार्यक्रम आयोजित  किया गया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर रोटे विनोद तिवारी,क्लब अध्यक्ष रोटे विनित पटौदी, प्रमुख वक्ता के रूप में विषय विशेषज्ञ रोहित डेहरिया ,क्लब सचिव रोटे जयेश गुप्ता कोषाध्यक्ष रोटे अमित मक्कड,एवं सह सचिव रोटे अरविंद अग्रवाल सहित समाजसेवी आशीष पटौदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम क्लब अध्यक्ष रोटे विनित पटौदी ने सभी का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा द्वारा नालेज इज पावर श्रृंखला के अंतर्गत इस सत्र के शुभारंभ से आज चौथे दिन भी आज की विद्यार्थियों में महत्ती जानकारी ए आई,एवं आई टी के उपयोग और इसमें केरियर कैसे बनाए इस विषय को लेकर आज हमारे बीच विषय विशेषज्ञ रोहित डेहरिया जी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर रहे है।जो इन विद्यार्थियों को अपने केरियर के समय बहुत लाभकारी जानकारी होगी।जो कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण होगी।कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता विषय विशेषज्ञ  रोहित डहेरिया ने विद्यार्थियों को सूचना प्रौद्योगिकी (आई टी) एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए आई) के वर्तमान और भविष्य में बढ़ते महत्व से अवगत कराया। उन्होंने ए आई के प्रभावी एवं जिम्मेदार उपयोग पर विस्तार से चर्चा करते हुए चैट जीपीटी, ग्रोक, जेमिनी तथा पर्पलेक्सिटी जैसे आधुनिक ए आई टूल्स का अध्ययन, प्रोजेक्ट कार्य एवं सीखने की प्रक्रिया में उपयोग करने के व्यावहारिक तरीके बताए। साथ ही आईटी क्षेत्र में सफल करियर बनाने के लिए आवश्यक पाठ्यक्रमों, विभिन्न करियर विकल्पों तथा प्रमुख शिक्षण संस्थानों की भी जानकारी प्रदान की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि असिस्टेंट गवर्नर रोटे  विनोद तिवारी ने बच्चों को ईको फ्रेंडली कैसे बने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण,जल संरक्षण ,एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का नुकसान इस वसुंधरा को कैसे हो रहा इस पर अपनी बात रखी । इस अवसर पर शांतिनाथ विद्या मंदिर संस्था के सदस्य श्री आशीष पाटोदी विशेष रूप से उपस्थित रहे।रोटरी क्लब ऑफ छिन्दवाड़ा के अध्यक्ष रोटेरियन विनीत पाटोदी, सचिव रोटेरियन जयेष गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष रोटेरियन अमित मक्कड़ ने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, नई तकनीकों को अपनाने तथा ज्ञान एवं नवाचार के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया।सेमिनार के अंत में विद्यार्थियों ने इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक, उपयोगी एवं प्रेरणादायी बताया  कार्यक्रम के अंत ने प्राचार्य राजेश दौड़के ने सभी के प्रति आत्मीय धन्यवाद ज्ञापित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default