भोपाल। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए कैराली आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन, भोपाल द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला अरवलिया में अध्ययनरत विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए गए। संस्था के इस सेवा कार्य से बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया।पत्रकार संतोष राज को मिली जानकारी के अनुसार
इस अवसर पर संस्था के सदस्य श्री लिनेश जी, श्री निबीन जी एवं श्री हरीश जी ने विद्यार्थियों को स्कूल बैग प्रदान करते हुए शिक्षा के महत्व पर बल दिया तथा उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक समन्वयक श्री राजेंद्र गुप्ता, पंचायत सचिव श्री दिलीप जाट सहित विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। शाला प्रभारी श्री राजेश कुमार साहू ने कैराली आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के सभी सदस्यों का विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था द्वारा किया गया यह सामाजिक सहयोग विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ शिक्षा के प्रति उनके उत्साह और आत्मविश्वास को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि समाज और शैक्षणिक संस्थाओं के बीच इस प्रकार का सहयोग शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने संस्था के सभी सदस्यों का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल सामाजिक योगदान की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों की अपेक्षा व्यक्त की।
