तमिया की बेटी को कड़े परिश्रम का मिला फल: माया धुर्वे बनीं डिप्टी रेंजर

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0



सच की आँखें परासिया क्षेत्र की आंखवाड़ी नर्सरी में बीते कई वर्षों से अपनी उत्कृष्ट सेवाएँ दे रहीं रोपणी प्रभारी माया धुर्वे को वन विभाग ने उनके कड़े परिश्रम और समर्पण का बड़ा फल दिया है। माया धुर्वे को उनके बेहतरीन कार्य रिकॉर्ड और अटूट लगन के चलते रोपणी प्रभारी के पद से प्रमोट (पदोन्नत) कर डिप्टी रेंजर बनाया गया है। 

कड़े परिश्रम से हासिल किया मुकाम

माया धुर्वे पिछले कई सालों से आंखवाड़ी नर्सरी की जिम्मेदारी बखूबी संभाल रही थीं। उनके कार्यकाल में नर्सरी ने विकास के नए आयाम छुए हैं। पौधों की बेहतर देखरेख, पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनका समर्पण और विभागीय कार्यों को पूरी ईमानदारी से निपटाने का ही परिणाम है कि आज वे इस उच्च पद पर पहुँची हैं।

क्षेत्र में हर्ष का माहौल

उनकी इस अभूतपूर्व सफलता से क्षेत्र के पर्यावरण प्रेमियों, विभागीय कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 शुभचिंतकों, मित्रों और सोशल मीडिया की ओर से बधाई संदेश:

 माया धुर्वे  को डिप्टी रेंजर के गरिमामयी पद पर पदोन्नत होने पर समस्त मित्रों, शुभचिंतकों और परासिया क्षेत्रवासियों की ओर से हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ! आपकी यह सफलता हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। ईश्वर आपको दीर्घायु और सदैव प्रगति पथ पर अग्रसर रखे।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default