जिला महिला कांग्रेस सेवादल छिंदवाड़ा की जिला कार्यकारिणी घोषित

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

सच की आँखे छिंदवाड़ा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता माननीय कमलनाथ जी तथा पूर्व सांसद भैया नकुल नाथ जी के निर्देशानुसार, कांग्रेस सेवादल मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव जी एवं महिला कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष संगीता काकरिया जी के निर्देशन में, जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे जी, जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश कपाले जी तथा गोविंद राय जी की अनुशंसा उपरांत जिला महिला कांग्रेस सेवादल की जिला अध्यक्ष डॉ. शबाना यास्मीन खान द्वारा जिला, नगर एवं ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

जारी सूची के अनुसार डॉ. शबाना यास्मीन खान को जिला महिला कांग्रेस सेवादल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर अनुभवी एवं समर्पित महिला कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किए गए हैं।

कार्यकारिणी में श्रीमती सीमा शुक्ला, श्रीमती सिंधु यादव एवं श्रीमती सलिका सरैयाम को उपाध्यक्ष, श्रीमती तुलसा प्रसाद को कोषाध्यक्ष तथा अधिवक्ता करेश्मा डेहरिया, श्रीमती शाहजहां बानो, श्रीमती सरिता खंडायत एवं अधिवक्ता कीर्ति तिवारी को महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त डॉ. हालिमा खान को मुख्य प्रशिक्षक तथा करिश्मा एवं डॉ. किरण विश्वकर्मा को प्रशिक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी प्रकार सचिव पद पर श्रीमती रश्मि धुर्वे, अधिवक्ता स्मिता वर्मा, रामप्यारी उइके, श्रीमती वीणा जैन एवं श्रीमती सोनम बुनकर को नियुक्त किया गया है। संयुक्त सचिव के रूप में श्रीमती सरस्वती विश्वकर्मा, श्रीमती निशा गोहिया एवं श्रीमती मीरा भत्ते को जिम्मेदारी दी गई है। मीडिया समन्वयक के रूप में कु. हर्षिता कोचे एवं कु. कल्पना रघुवंशी, सोशल मीडिया समन्वयक के रूप में श्रीमती पूजा भावे तथा ध्वज प्रभारी के रूप में श्रीमती ममता ठाकुर को मनोनीत किया गया है।

इस अवसर पर डॉ. शबाना यास्मीन खान ने कहा कि कांग्रेस सेवादल महिला संगठन जिले में पार्टी की रीति-नीति, जनहित के मुद्दों एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर सक्रिय भूमिका निभाएगा। संगठन की नवनियुक्त टीम पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी, पूर्व सांसद नकुल नाथ जी, प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव जी, महिला प्रदेश अध्यक्ष संगीता काकरिया जी, जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे जी, कार्यवाहक जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश कपाले जी एवं गोविंद राय जी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपेक्षा व्यक्त की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default