सार्वजनिक शौचालय में नवजात का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटीमहिला प्रसाधन की सफाई के दौरान मिला शव, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आँखे हर्रई नगर के एक सार्वजनिक शौचालय के महिला प्रसाधन में शनिवार सुबह करीब 9 बजे नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सफाई के दौरान कर्मचारियों को महिला प्रसाधन में नवजात का शव दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल हर्रई पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात का शव वहां किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा।
पुलिस के अनुसार मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। वहीं, नवजात के शव को पोस्टमार्टम एवं चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी के पास इस घटना से संबंधित कोई भी जानकारी हो तो वह पुलिस को उपलब्ध कराएं, ताकि मामले का शीघ्र खुलासा किया जा सके।

कन्हान की हलचल न्यूज़ जिला ब्यूरो प्रीतम सिंह की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default