हर्रई में मार्केटिंग सोसाइटी के नगद उर्वरक विक्रय केंद्र का शुभारंभकिसानों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी उर्वरक की सुविधा

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आँखे छिंदवाड़ा, हर्रई। कलेक्टर हरेंद्र नारायण के मार्गदर्शन में किए गए प्रयासों के फलस्वरूप शुक्रवार को विकासखंड हर्रई में मार्केटिंग सोसाइटी के नगद उर्वरक विक्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह ने मुख्य अतिथि के रूप में किया।
इस अवसर पर विधायक श्री शाह ने कहा कि हर्रई में नगद उर्वरक विक्रय केंद्र शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को समय पर एवं सुगमता से उर्वरक उपलब्ध हो सकेगा। इससे किसानों को कृषि कार्यों के लिए आवश्यक कृषि आदान स्थानीय स्तर पर ही प्राप्त होंगे और उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
कार्यक्रम में अमरवाड़ा एसडीएम हेमकरण धुर्वे, उप संचालक कृषि मोरिस नाथ, नगर परिषद अध्यक्ष संगीता डेहरिया, दीपक नेमा, मनोज नेमा, शंभु साहू सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
इस दौरान जनपद सदस्य चन्दरसी कुडोपा, पार्षद सुनील इरपाची, मंडल अध्यक्ष रामनारायण धुर्वे, परियोजना संचालक आत्मा धीरज ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी कृषि नीलकंठ पटवारी, सहायक संचालक कृषि दीपक चौरसिया, एसडीएओ विनोद टांडेकर, हनुमानशाह पंद्रराम, चंद्रप्रकाश वर्मा, मार्केटिंग सोसाइटी हर्रई के प्रबंधक तथा कृषि विभाग का मैदानी अमला भी मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default