पानी को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क पर चक्काजाम कर किया प्रदर्शन

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
पानी को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क पर चक्काजाम कर किया प्रदर्शन
सच की आंखें न्यूज़ एकलहरा। ग्राम एकलहरा में पेयजल संकट गहराने से ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को सड़क पर देखने को मिला। लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए सड़क पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं और बच्चों को दूर-दराज से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बावजूद समाधान नहीं होने से ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया।आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर चक्काजाम किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शीघ्र पेयजल व्यवस्था बहाल करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं, जिससे आवागमन कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।ग्रामीणों का आरोप है कि गंभीर समस्या के बावजूद काफी देर तक प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default