चौरई-उमरेठ मार्ग पर स्कूल वाहनों की सघन जांच, 6 वाहन जब्त

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आँखे छिंदवाड़ा। परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देश तथा अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री अनुराग शुक्ला के मार्गदर्शन में सोमवार को परिवहन विभाग के विशेष जांच दल ने चौरई-उमरेठ मार्ग पर संचालित स्कूल वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया।
अभियान के दौरान करीब 30 छोटे-बड़े स्कूल वाहनों की जांच की गई। अधिकारियों ने वाहनों के दस्तावेज, चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, परमिट, ओवरलोडिंग सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं का परीक्षण किया। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 6 वाहनों को जब्त कर परिवहन कार्यालय छिंदवाड़ा परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया।
जब्त किए गए वाहनों में स्कूल बस क्रमांक एमपी 28 पी 0562, एमपी 28 पी 0353, एमपी 28 पी 0739, एमपी 28 जेडएन 4153, एमपी 22 जेडजी 9903 तथा एक निजी वाहन एमपी 09 बीए 6680 शामिल है, जो बिना आवश्यक दस्तावेजों के स्कूल संचालन में उपयोग किया जा रहा था।
इसके अलावा दस्तावेजों एवं अन्य कमियां पाए जाने पर 8 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 60,700 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
परिवहन विभाग ने सभी स्कूल वाहन संचालकों एवं चालकों को मोटरयान अधिनियम, 1988 के प्रावधानों का पालन करने की हिदायत देते हुए कहा है कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default