NEET-UG विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
 

सच की आँखे नई दिल्ली। NEET-UG परीक्षा विवाद और देशभर में जारी छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए इस्तीफे में उन्होंने कहा कि "छात्रों का भविष्य किसी भी विवाद से ऊपर है" और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने पद छोड़ने का निर्णय लिया।

धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पत्र में बताया कि 3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG परीक्षा में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आने के बाद सरकार ने तत्काल CBI जांच के आदेश दिए, परीक्षा रद्द कर दोबारा आयोजित कराने का निर्णय लिया तथा अगले वर्ष से परीक्षा को पूरी तरह कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में कराने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि वे पिछले चार दशकों से शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहे हैं और शिक्षा व्यवस्था में छात्रों का विश्वास सर्वोच्च है। इसी विश्वास को बनाए रखने के लिए उन्होंने इस्तीफा देते हुए उम्मीद जताई कि सरकार के सुधारात्मक कदम भविष्य में परीक्षा प्रणाली को और अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाएंगे।

🗣️ आपकी क्या राय है? क्या यह फैसला सही समय पर लिया गया है? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर  बताये 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default