अवैध शराब के खिलाफ आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई1000 किलो महुआ लाहन नष्ट, दो प्रकरण दर्ज

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
अवैध शराब के खिलाफ आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई 1000 किलो महुआ लाहन नष्ट, दो प्रकरण दर्ज
पांढुर्णा । जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय के खिलाफ आबकारी विभाग और पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त पांढुर्णा अंतर्गत ग्राम भीमखेड़ी एवं गढ़मऊ में संयुक्त कार्रवाई की गई।

आबकारी विभाग पांढुर्णा एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान नालों एवं जंगल में झाड़ियों के पास पन्नियों और ड्रमों में हाथ भट्टी महुआ शराब बनाने के लिए एकत्रित किया गया करीब 1000 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया।

टीम द्वारा बरामद महुआ लाहन का नियमानुसार सैंपल लिया गया। शेष लाहन उपयोग योग्य नहीं होने के कारण मौके पर ही विधिवत नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)च के तहत कुल दो प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिए गए हैं।

संयुक्त टीम रही मौजूद

कार्रवाई में आबकारी वृत्त प्रभारी अनिकेत पटेल, आबकारी आरक्षक मुकेश राहांगडाले, आरक्षक श्रद्धा राहांगडाले, आरक्षक अंकुश मरावी सहित पुलिस बल की टीम मौजूद रही। विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default