छिंदवाड़ा/ नायब तहसीलदार छिंदवाड़ा ग्रामीण-4 द्वारा मौजा भानादेई, पटवारी हल्का नंबर-41 एवं राजस्व निरीक्षक मंडल पिंडरईकला स्थित खसरा नंबर 144/1 की 3.274 हेक्टेयर भूमि की नीलामी की प्रस्तावित कार्रवाई निरस्त कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि उक्त भूमि की नीलामी 25 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे किए जाने के संबंध में 10 अगस्त 2026 को सार्वजनिक सूचना जारी की गई थी।
इसी बीच 21 अगस्त 2026 को भूमिस्वामी संस्था शालिवाहन ग्रीन एनर्जी, श्री डी.व्ही.एस. मूर्ति, सिकंदराबाद द्वारा संबंधित देय राशि न्यायालय में जमा कराते हुए डीडी प्रस्तुत कर दी गई। देय राशि जमा होने के बाद उक्त भूमि की नीलामी की आवश्यकता नहीं रह गई।
इसी के मद्देनजर नायब तहसीलदार छिंदवाड़ा ग्रामीण-4 द्वारा 25 अगस्त को प्रस्तावित नीलामी कार्यवाही निरस्त किए जाने की सूचना जारी की गई है।
