जिले में अब तक 635 मिमी औसत वर्षा दर्जगत वर्ष की तुलना में इस अवधि में 148.9 मिमी कम बारिश

जिले में अब तक 635 मिमी औसत वर्षा दर्ज

गत वर्ष की तुलना में इस अवधि में 148.9 मिमी कम बारिश

छिंदवाड़ा। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1059 मिमी है। जिले में एक जून से अब तक 635 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इसी अवधि तक 783.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार जिले में पिछले वर्ष की तुलना में इस अवधि तक 148.9 मिमी कम वर्षा हुई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 अगस्त 2026 को प्रातः 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान जिले में 1.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। इस अवधि में सर्वाधिक 17.6 मिमी वर्षा हर्रई तहसील में दर्ज की गई।

एक जून से 24 अगस्त तक जिले की विभिन्न तहसीलों में दर्ज वर्षा इस प्रकार रही—

छिंदवाड़ा – 379.4 मिमी

मोहखेड़ – 473.1 मिमी

तामिया – 753.2 मिमी

अमरवाड़ा – 620 मिमी

चौरई – 688.2 मिमी

हर्रई – 883 मिमी

बिछुआ – 523.7 मिमी

परासिया – 466.4 मिमी

जुन्नारदेव – 629.6 मिमी

चांद – 696.3 मिमी

उमरेठ – 739.6 मिमी


जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा हर्रई तहसील में 883 मिमी, जबकि सबसे कम वर्षा छिंदवाड़ा तहसील में 379.4 मिमी दर्ज की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने