छिन्दवाड़ा। जिले में इस वर्ष एक जून से अब तक औसतन 639.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इसी अवधि में औसतन 787 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की सामान्य औसत वर्षा 1059 मिमी है।
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 अगस्त 2026 को प्रातः 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान जिले में औसतन 0.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान अमरवाड़ा तहसील में 3.2 मिमी तथा जुन्नारदेव तहसील में 1.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
एक जून से अब तक जिले की विभिन्न तहसीलों में दर्ज वर्षा के अनुसार हर्रई में सर्वाधिक 918.4 मिमी वर्षा हुई है। इसके अलावा छिन्दवाड़ा में 379.4 मिमी, मोहखेड़ में 473.1 मिमी, तामिया में 753.2 मिमी, अमरवाड़ा में 630.4 मिमी, चौरई में 688.2 मिमी, बिछुआ में 523.7 मिमी, परासिया में 466.4 मिमी, जुन्नारदेव में 638 मिमी, चांद में 696.3 मिमी तथा उमरेठ में 740.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।
