शासकीय पॉलीटेक्निक खिरसाडोह में नशा मुक्ति जागरूकता एवं आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम आयोजित

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
शासकीय पॉलीटेक्निक खिरसाडोह में नशा मुक्ति जागरूकता एवं आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम आयोजित


छिन्दवाड़ा। शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय खिरसाडोह में गत दिवस नशा मुक्ति जागरूकता अभियान एवं आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, तनावमुक्त एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में छिंदवाड़ा से सुश्री श्वेता एवं परासिया से श्री नवीन अग्रवाल ने विद्यार्थियों को प्राणायाम और आर्ट ऑफ लिविंग के माध्यम से तनावमुक्त जीवन जीने तथा नशे से दूर रहने के उपायों की जानकारी दी।

संस्था के प्राचार्य श्री एच.डी. पाटिल ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन अपनाने का संदेश दिया तथा सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के समापन पर संस्था की श्रीमती आशा ढोके ने अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष माइनिंग एवं माइन सर्वेइंग श्री कुंदन सिंह तथा साइंस एवं ह्यूमैनिटीज विभाग की प्रमुख सुश्री कांता मेहरा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में व्याख्याता मैकेनिकल श्रीमती डिंपल टांडेकर, व्याख्याता माइनिंग श्री आदित्य दुबे, व्याख्याता माइनिंग श्रीधर शर्मा एवं व्याख्याता इंग्लिश श्री प्रवीण सिंह का विशेष सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default