संत रविदास महाराज के विचारों को आत्मसात कर प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब कल्याण को दिया नया आयाम : सांसद बंटी विवेक साहूसंत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का जिला स्तरीय समारोहसांसद ने सिर पर कलश रखकर कलश एवं रथ यात्रा का किया शुभारंभ, जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
संत रविदास महाराज के विचारों को आत्मसात कर प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब कल्याण को दिया नया आयाम : सांसद बंटी विवेक साहू संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का जिला स्तरीय समारोह सांसद ने सिर पर कलश रखकर कलश एवं रथ यात्रा का किया शुभारंभ, जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

छिंदवाड़ा। संत शिरोमणि रविदास महाराज ने समाज को समानता, समरसता और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। संत रविदास महाराज ने मन की पवित्रता के साथ सामाजिक समानता और सद्भाव पर जोर दिया। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा के जिला स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए कही।

राजमाता सिंधिया शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, छिंदवाड़ा में आयोजित समारोह में सांसद बंटी विवेक साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने संत रविदास महाराज की पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

सांसद ने कहा कि संत रविदास महाराज ने जाति-पाति और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता एवं समानता का संदेश दिया। उनका मानना था कि ईश्वर के दरबार में सभी समान हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास का संदेश “मन चंगा तो कठौती में गंगा” मन की पवित्रता और आंतरिक शुद्धता के महत्व को दर्शाता है।

सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत रविदास महाराज के विचारों को आत्मसात करते हुए गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया है। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास और सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि संत रविदास की भक्ति केवल आध्यात्मिक चेतना तक सीमित नहीं थी, बल्कि उनके विचारों में सामाजिक समानता, भाईचारे और मानव कल्याण की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। उनका सपना ऐसे समाज का था, जहां सभी को सम्मान मिले और किसी के साथ भेदभाव न हो। आज उनके विचार सामाजिक समरसता और समानता की दिशा में प्रेरणा प्रदान कर रहे हैं।

सांसद ने सिर पर कलश रखकर किया यात्रा का शुभारंभ

समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा के जिला स्तरीय समारोह के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने स्वयं अपने सिर पर कलश रखकर जिले में आयोजित होने वाली कलश एवं रथ यात्रा का शुभारंभ किया।

यात्रा गर्ल्स कॉलेज से प्रारंभ होकर मानसरोवर, पुराना बैल बाजार, भाजपा कार्यालय, लालबाग, रामबाग, नरसिंहपुर नाका, श्याम टॉकीज, छोटा तालाब, पुराना पावर हाउस, छोटी बाजार, मेन रोड, फव्वारा चौक, दशहरा मैदान, ईएलसी चौक, परशुराम वाटिका, नगर निगम एवं कलेक्टोरेट होते हुए अंबेडकर चौराहे पहुंची।

संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर जिले में 20 अगस्त से 9 सितंबर 2026 तक विभिन्न तिथियों में प्रातः 10 बजे से कलश एवं रथ यात्राएं आयोजित की जाएंगी। ये यात्राएं जिले के विभिन्न विकासखंडों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से होकर गुजरेंगी।

जिले के विभिन्न विकासखंडों में होंगी यात्राएं

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 अगस्त को छिंदवाड़ा-मोहखेड़, 22 अगस्त को मोहखेड़, 23 अगस्त को मोहखेड़-परासिया, 24 अगस्त को परासिया-जुन्नारदेव, 25 अगस्त को परासिया, 26 अगस्त को परासिया-तामिया, 31 अगस्त को हर्रई, 1 सितंबर को अमरवाड़ा, 2 सितंबर को अमरवाड़ा-चौरई, 3 सितंबर को चौरई, 4 सितंबर को बिछुआ, 5 सितंबर को मोहखेड़-चौरई तथा 6 से 9 सितंबर तक छिंदवाड़ा में कलश एवं रथ यात्राएं आयोजित की जाएंगी।

समारोह में ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

समारोह में महापौर विक्रम अहके, विधायक राजा कमलेश शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, भाजपा जिला महामंत्री विजय पांडे, पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, अंकुर शुक्ला, नवीन बारस्कर, रमाकांत पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता भरत घई, धर्मेंद्र मिगलानी, माइकल पहाड़े, रामकिशन पहाड़े, कलेक्टर हरेन्द्र नारायण, जनपद सीईओ अरविंद कुमार, जिला रविदास समाज अध्यक्ष श्याम डोले, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक विंगडेकर, वरिष्ठ संरक्षक आर.एल. मंडराह सहित समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default