अक्षय ऊर्जा दिवस पर महाविद्यालय में हुआ आयोजन विद्यार्थियों को अक्षय ऊर्जा के महत्व एवं ऊर्जा संरक्षण के उपायों के प्रति किया जागरूक

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
अक्षय ऊर्जा दिवस पर महाविद्यालय में हुआ आयोजन विद्यार्थियों को अक्षय ऊर्जा के महत्व एवं ऊर्जा संरक्षण के उपायों के प्रति किया जागरूक
पांढुर्णा, 20 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, पांढुर्णा में प्राचार्य डॉ. शहनाज खान की अध्यक्षता में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ एवं ऊर्जा क्लब के संयुक्त तत्वावधान में अक्षय ऊर्जा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. विवेक कुमार सोनवाने ने अक्षय ऊर्जा दिवस के इतिहास एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए कोयला, पेट्रोल एवं डीजल जैसे जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता कम करना आवश्यक है।

उन्होंने विद्यार्थियों को सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जल ऊर्जा एवं भूतापीय ऊर्जा जैसे स्वच्छ, हरित और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के उपयोग के लिए प्रेरित किया। साथ ही ऊर्जा संरक्षण के विभिन्न उपायों की जानकारी देते हुए ऊर्जा के विवेकपूर्ण एवं आवश्यकता के अनुरूप उपयोग का संदेश दिया।

निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

अक्षय ऊर्जा दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में ‘भारतीय ज्ञान परंपरा एवं अक्षय ऊर्जा’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अक्षय ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा बचत से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. ललिता धुर्वे, भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. शीतल गुजरे, प्रो. रविंद्र बंसोड़, पवन कुमार कोडापे, श्रीमती कीर्ति सलामे, कैलाश गोन्हेरे, डॉ. ए. मंसूरी सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं का सराहनीय सहयोग रहा।

कार्यक्रम का मंच संचालन एवं आभार प्रदर्शन भोजराज कराले ने किया। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को अक्षय ऊर्जा के महत्व के साथ-साथ ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default