छिंदवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू ने गुरुवार को सांसद कार्यालय में आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सांसद से मिलने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक सांसद कार्यालय पहुंचे थे।
मुलाकात के दौरान नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से सांसद को अवगत कराया और उनके निराकरण का आग्रह किया। सांसद बंटी विवेक साहू ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से फोन पर चर्चा की और समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। वहीं, कुछ मामलों में संबंधित आवेदकों को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार प्रयास
सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा सांसद कार्यालय के साथ-साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों के दौरे के दौरान भी आमजनों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी जा रही हैं। नागरिकों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनके निराकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
समस्याओं के त्वरित निराकरण की पहल से नागरिकों ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया। नागरिकों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर सांसद से सीधे मुलाकात और समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने से उन्हें अपनी बात रखने में सुविधा मिल रही है।
सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से भी जनसमस्याओं के निराकरण में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।
