छिन्दवाड़ा/. जिले में इस मानसून सीजन में अब तक 674.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले की सामान्य औसत वर्षा 1059 मिमी है। वहीं, गत वर्ष इसी अवधि तक जिले में 824.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस तरह पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अब तक 149.7 मिमी कम वर्षा हुई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 29 अगस्त 2026 को प्रातः 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों में जिले में 20.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान सबसे अधिक वर्षा उमरेठ तहसील में 72.2 मिमी तथा हर्रई में 54 मिमी दर्ज की गई।
24 घंटे में तहसीलवार वर्षा
छिंदवाड़ा में 9 मिमी, मोहखेड़ में 2.1 मिमी, तामिया में 30 मिमी, अमरवाड़ा में 2.2 मिमी, चौरई में 4.4 मिमी, हर्रई में 54 मिमी, बिछुआ में 24.4 मिमी, परासिया में 10.3 मिमी, जुन्नारदेव में 13.8 मिमी, चांद में 8.4 मिमी तथा उमरेठ में 72.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
1 जून से अब तक तहसीलवार वर्षा
एक जून 2026 से अब तक छिंदवाड़ा तहसील में 392.2 मिमी, मोहखेड़ में 492.1 मिमी, तामिया में 824.2 मिमी, अमरवाड़ा में 632.6 मिमी, चौरई में 692.6 मिमी, हर्रई में 973.4 मिमी, बिछुआ में 551.5 मिमी, परासिया में 489.8 मिमी, जुन्नारदेव में 693.4 मिमी, चांद में 704.7 मिमी तथा उमरेठ में 845 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
वर्तमान वर्षा आंकड़ों के अनुसार हर्रई में अब तक सबसे अधिक 973.4 मिमी, जबकि छिंदवाड़ा तहसील में सबसे कम 392.2 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।
