दातला में जुआ खेलते मिले आरोपियों से ₹2,200 नकद जब्त
जुन्नारदेव। पुलिस ने अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दातला स्थित आइस फैक्ट्री के पास जुआ खेल रहे चार लोगों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार कार्रवाई 29 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे की गई। मौके से जुआ खेल रहे आरोपियों के कब्जे से ₹2,200 की नगदी जब्त की गई।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में सलीम खान (51), पिता अली मोहम्मद खान, निवासी वार्ड क्रमांक 6 जुन्नारदेव; सुबीत सिंह (51), पिता जगदीश सिंह, निवासी माता दफाई दातला, जुन्नारदेव; याकूब खान (32), पिता युसुफ खान, निवासी वार्ड क्रमांक 11 दातला, जुन्नारदेव तथा गुलाबुद्दीन (50), पिता कुतुबद्दीन, निवासी वार्ड क्रमांक 20 दातला, जुन्नारदेव शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया है।
यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक जे. मसराम के निर्देशन में उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे, प्रधान आरक्षक दिलीप उपाध्याय, आरक्षक राम अवतार तिवारी, आरक्षक संस्कार बघेल एवं आरक्षक योगेश जांगले की टीम द्वारा की गई।
