सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से मरीज को मिली 85 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से मरीज को मिली 85 हजार रुपये की आर्थिक सहायता
छिंदवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से गंभीर रूप से बीमार एक मरीज के उपचार के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 85 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। इस सहायता राशि से नागपुर के अस्पताल में भर्ती मरीज का बेहतर उपचार कराया जा सकेगा।

जानकारी के अनुसार, गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज के परिजनों ने विगत दिनों सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात कर उपचार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद श्री साहू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र प्रेषित कर मरीज के उपचार हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने का निवेदन किया।

सांसद के अनुरोध पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी स्वेच्छानुदान मद से पांढुर्णा जिले के ग्राम नांदेवानी निवासी रविंद्र पिता रमन मरकाम को उपचार के लिए 85 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। उक्त राशि मिलने से नागपुर में भर्ती मरीज के बेहतर उपचार में मदद मिलेगी।

आर्थिक सहायता स्वीकृत होने पर मरीज एवं उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सांसद बंटी विवेक साहू के प्रति आभार व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default