स्कूल समय परिवर्तन से परेशान अभिभावक पहुंचे सांसद के पास, बंटी विवेक साहू ने तत्काल पांढुर्णा कलेक्टर को लगाया फोनस्कूलों का समय पूर्वानुसार करने के लिए सांसद ने दिए निर्देश, अभिभावकों ने जताया आभार

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
स्कूल समय परिवर्तन से परेशान अभिभावक पहुंचे सांसद के पास, बंटी विवेक साहू ने तत्काल पांढुर्णा कलेक्टर को लगाया फोन स्कूलों का समय पूर्वानुसार करने के लिए सांसद ने दिए निर्देश, अभिभावकों ने जताया आभार

छिंदवाड़ा। पांढुर्णा शहर में संचालित स्कूलों के समय में किए गए परिवर्तन से बच्चों और अभिभावकों को हो रही परेशानियों को लेकर बुधवार देर शाम बड़ी संख्या में अभिभावक सांसद बंटी विवेक साहू से मिलने सांसद कार्यालय पहुंचे। अभिभावकों की समस्या को गंभीरता से सुनने के बाद सांसद श्री साहू ने तत्काल पांढुर्णा कलेक्टर नीरज वशिष्ठ को फोन कर स्कूलों का समय पूर्वानुसार करने के लिए कहा।

अभिभावकों ने सांसद को बताया कि पूर्व में पांढुर्णा के स्कूलों का समय प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक निर्धारित था, जबकि प्री-प्राइमरी स्कूलों का समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक था। कलेक्टर के आदेशानुसार स्कूलों के समय में परिवर्तन करते हुए उन्हें प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक एवं सुबह 10:15 बजे से दोपहर 4:15 बजे तक संचालित किए जाने का समय निर्धारित किया गया है। इस परिवर्तन के कारण बच्चों एवं अभिभावकों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अभिभावकों की बात सुनने के बाद सांसद बंटी विवेक साहू ने मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर नीरज वशिष्ठ से दूरभाष पर चर्चा की और स्कूलों का समय पूर्व व्यवस्था के अनुसार करने के लिए कहा।

सांसद श्री साहू ने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि पांढुर्णा शहर में संचालित स्कूलों के समय को लेकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा और स्कूल पूर्व समयानुसार संचालित हों, इसके लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सांसद द्वारा तत्काल मामले में हस्तक्षेप करते हुए कलेक्टर को फोन किए जाने पर अभिभावकों ने उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अभिभावकों ने सांसद बंटी विवेक साहू का शॉल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

इस दौरान पांढुर्णा से पहुंचे अभिभावक सिद्धार्थ अग्रवाल, राजकुमार सोमकुंवर, महेंद्र बावने, जानराव बरडे, सिद्धार्थ बागड़े, सुहेल पटेल, सचिन शेंडे, लक्ष्मण मोटघरे, गुलवंत शेंडे, मुद्रित अग्रवाल सहित अन्य अभिभावक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default