नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण में सराहनीय कार्य पर थाना प्रभारियों का सम्मानप्रदेश अध्यक्ष गयाप्रसाद सोनी एवं जिला अध्यक्ष मनेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीमों का किया गया सम्मान

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण में सराहनीय कार्य पर थाना प्रभारियों का सम्मान
प्रदेश अध्यक्ष गयाप्रसाद सोनी एवं जिला अध्यक्ष मनेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीमों का किया गया सम्मान

छिंदवाड़ा। नशा मुक्ति अभियान एवं “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जनजागरूकता और समाजहित में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस थाना प्रभारियों एवं पुलिस टीमों का मीडिया संगठन मध्यप्रदेश एवं लोकहित जनकल्याण समिति द्वारा सम्मान किया गया।

सम्मान कार्यक्रम में मीडिया संगठन मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गयाप्रसाद सोनी एवं जिला अध्यक्ष मनेश साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। संगठन की टीम एवं लोकहित जनकल्याण समिति के सदस्यों ने महिला थाना छिंदवाड़ा, थाना देहात एवं थाना कुंडीपुर पहुंचकर संबंधित थाना प्रभारियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रत्येक थाना प्रभारी को दो पौधे, मोमेंटो एवं सम्मान प्रमाण-पत्र भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की गई। सम्मान कार्यक्रम का उद्देश्य नशे के विरुद्ध पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियानों तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में मीडिया संगठन की महिला जिला अध्यक्ष अंकिता शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी मारुति विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष अनिल राठौर, नगर कोषाध्यक्ष गजराज सोनी सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही लोकहित जनकल्याण समिति के सदस्यों की भी सहभागिता रही।
मीडिया संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गयाप्रसाद सोनी एवं जिला अध्यक्ष मनेश साहू ने कहा कि नशे के खिलाफ जनजागरूकता और पर्यावरण संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस विभाग द्वारा इन अभियानों में किए जा रहे सकारात्मक प्रयासों को सम्मानित कर संगठन पुलिस टीम का उत्साहवर्धन करना चाहता है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद संबंधित थाना प्रभारियों ने मीडिया संगठन मध्यप्रदेश एवं लोकहित जनकल्याण समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाजहित के कार्यों में मीडिया एवं सामाजिक संगठनों का सहयोग जनजागरूकता को और अधिक मजबूत करता है।
कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस, मीडिया एवं सामाजिक संगठनों के बीच जनहित के मुद्दों पर बेहतर समन्वय और सहयोग का सकारात्मक संदेश भी दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default