हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं छिंदवाड़ा पुलिस ने आयोजित की विशाल तिरंगा रैलीराष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ निकली विशाल तिरंगा रैली

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आंखे 

छिन्‍दवाड़ा/12 अगस्त 2026/ भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार संचालित हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत आज जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन छिंदवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। यह रैली आमजन में राष्ट्रप्रेमराष्ट्रीय एकताअखंडता तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निकाली गई।

      तिरंगा रैली का नेतृत्व उप पुलिस महानिरीक्षक छिंदवाड़ा श्री राकेश सिंहकलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन एवं पुलिस अधीक्षक श्री अजय पाण्डेय द्वारा किया गया। रैली पुलिस परेड ग्राउंड से प्रारंभ होकर बस स्टैंड चौराहाजेल तिराहाफव्वारा चौकईएलसी चौक एवं नागपुर रोड से होते हुए पुनः पुलिस लाइन छिंदवाड़ा पहुंचीजहां इसका समापन किया गया।

      रैली में सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, एसडीएम छिंदवाड़ा श्री सुधीर जैन, नगरपालिक निगम आयुक्त श्री सी.पी. राय, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.के.इड़पाचे एवं राजस्व विभाग के अधिकारीगण, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएंएनसीसी कैडेट्सस्काउट-गाइड के सदस्यमीडिया प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। लगभग 2000 प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया।

      इस अवसर पर नागरिकों को अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया गया। रैली के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के महत्वसम्मान एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

       उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान 2026 का आयोजन 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज से भावनात्मक रूप से जोड़नादेशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना तथा राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान और जागरूकता को बढ़ावा देना है।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default