सच की आंखें न्यूज़ छिंदवाड़ा। जिला अधिवक्ता संघ छिंदवाड़ा के तत्वावधान में जिला अधिवक्ता संघ कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
जिला अधिवक्ता संघ के सहसचिव अवधेश श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यालय परिसर में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष सुनील लालवानी, सचिव नंदकिशोर साहू, सहसचिव अवधेश श्रीवास्तव, वित्त सचिव जय राय, पुस्तकालय सचिव सूर्यकांत वर्मा सहित कार्यकारिणी सदस्य रीता मालवीय, भानुश्री कोल्हे, वंदना टांडेकर, गीता पवार, नीलेश चौरसिया, राहुल तिवारी, कमलेश कपाले, जितेंद्र डोंगरे, कमलेश ईलातकर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना वर्तमान के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान लगाए गए पौधों की देखरेख और संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
