उमरेठ के ग्राम मेढ़की में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा एवं तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


 सच की आंखे न्यूज 

छिन्दवाड़ा/1अगस्त 2026/ प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के आव्हान पर जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन एवं ब्लॉक समन्वयक श्री संजीव भावरकर के निर्देशन एवं उपस्थिति में विकासखंड परासिया के सेक्टर क्रमांक 02 उमरेठ के ग्राम मेढ़की में आज नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन ग्राम पंचायत भवन में किया गया।

      कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक श्री संजीव भावरकर ने हरियाली यात्रा कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मुख्य अतिथि श्री रामप्रसाद कुमरेनवांकुर संस्था ग्रामोत्थान अंत्योदय समिति के कुबेर सिंहग्राम की सरपंच श्रीमती राशी यादव एवं शासकीय हाई स्कूल की प्राचार्या श्रीमती वर्षा बावने ने मुख्य रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम को संबोधित किया।

      कार्यक्रम के दौरान सभी नवांकुर सखियों को पौधे वितरित किए गए। इसके बाद सभी महिलाओं द्वारा हरियाली यात्रा निकाली गई। साथ ही महिलाओंस्कूल के स्टाफ एवं बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। इसके बाद पंचायत एवं शाला भवन में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के बाद स्वल्पाहार का आयोजन भी किया गया।

      कार्यक्रम का संचालन मेंटर श्री शंकर राम प्रजापति द्वारा किया गयाजबकि आभार प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री रामदयाल कुमरे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर परामर्शदाता श्री शंकर राम प्रजापतिपंचायत सचिव श्री रामदास धारपुरेपूर्व सरपंच श्री सुनील धुर्वेनवांकुर संस्था के श्री मनेश भलावीश्री जयपाल नागवंशीश्री रामदयाल कुमरेश्रीमती सविता सूर्यवंशीश्रीमती तररनुम बानो सहित पंचायत के कर्मचारीस्कूल के स्टाफछात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में लगभग 150 लोगों की सहभागिता रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default