रक्षा सूत्र बांधकर लिया नशामुक्ति का संकल्प, ब्रह्माकुमारी बहनों ने दिया संदेश“भैया, मेरे नशे से हमेशा दूर रहना” — रक्षाबंधन पर नशे से दूर रहने की शपथ

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आंखे सौंसर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को नशामुक्त समाज के संकल्प से जोड़ते हुए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजयोगिनी अनुराधा दीदी जी ने रक्षा सूत्र बांधकर उपस्थितजनों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने संदेश देते हुए कहा— “भैया, मेरे नशे से हमेशा दूर रहना।” उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल रक्षा सूत्र बांधने का पर्व नहीं, बल्कि स्वयं को बुरी आदतों से दूर रखने और स्वस्थ एवं संस्कारवान समाज के निर्माण का संकल्प लेने का भी अवसर है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों ने संकल्प लिया कि आज से न तो स्वयं किसी प्रकार का नशा करेंगे और न ही दूसरों को नशा करने देंगे। नशे के दुष्परिणामों से लोगों को जागरूक करते हुए समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का आह्वान भी किया गया।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमार सारंग भाई जी एवं कल्पना बहन जी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सौंसर थाना प्रभारी रूपलाल उइके, वी.पी. निरीक्षक प्रहलाद वैरागी तथा प्रधान आरक्षक ब्रजकिशोर मालवी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य रक्षाबंधन के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और परिवार तथा समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में सामूहिक संकल्प को मजबूत करना रहा।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default