तिगांव के तांडीपुरा में एक एकड़ भूमि पर हुआ भूमिपूजन, समाजजनों ने सहयोग राशि देने की घोषणा की

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
कुनबी समाज भवन की नींव रखकर निर्माण का लिया संकल्प

तिगांव के तांडीपुरा में एक एकड़ भूमि पर हुआ भूमिपूजन, समाजजनों ने सहयोग राशि देने की घोषणा की
पांढुर्णा। कुनबी समाज को सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए स्थायी स्थल उपलब्ध कराने की दिशा में शुक्रवार को ग्राम तिगांव के तांडीपुरा में जाम नदी के समीप महत्वपूर्ण पहल की गई। यहां समाजबंधुओं की उपस्थिति में करीब एक एकड़ भूमि पर प्रस्तावित कुनबी समाज भवन एवं समाजहित से जुड़े अन्य कार्यों के लिए स्थल चयन कर विधिवत भूमिपूजन एवं नींव रखी गई।

संत श्री तुकाराम महाराज कुनबी समाज संगठन के जिलाध्यक्ष रामराव टोनपे ने बताया कि भूमिपूजन कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्य शामिल हुए। समाज भवन निर्माण को लेकर समाजजनों में उत्साह देखने को मिला। उपस्थित सदस्यों ने अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार निर्माण कार्य के लिए दान राशि देने की घोषणा की और भवन निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने का सामूहिक संकल्प लिया।
समाजजनों ने कहा कि प्रस्तावित कुनबी समाज भवन भविष्य में सामाजिक बैठकों, सामुदायिक कार्यक्रमों, प्रतिभा सम्मान समारोह, वैवाहिक कार्यक्रमों एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों के लिए उपयोगी साबित होगा। साथ ही समाजहित से जुड़े विभिन्न कार्यों को एक स्थान से संचालित करने में भी सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों एवं सदस्यों ने निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने तथा सभी के सहयोग से समाज भवन को बेहतर स्वरूप देने पर जोर दिया। स्थल चयन और नींव रखे जाने के साथ ही भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू होना समाज के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default