छिन्दवाड़ा। म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम (सीएमसीएलडीपी) अंतर्गत एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू के नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ विधानसभा प्रभारी श्रीमती ज्योति डेहरिया की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर नवीन विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं।
कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्री संजीव भाँवरकर ने जन अभियान परिषद के प्रकल्पों एवं विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। मेंटर श्री शंकर राम प्रजापति ने पाठ्यक्रम के परिचय, विशेषताओं एवं महत्व पर प्रकाश डाला, वहीं मेंटर श्रीमती नमिता सिंह ने पाठ्यक्रम संचालन के विभिन्न आयामों एवं व्यावसायिक वैकल्पिक विषय प्रयोगशाला के संबंध में जानकारी प्रदान की।
मेंटर श्री मनीष कैथवास ने सीएमसीएलडीपी कक्षाओं के संचालन एवं सीएमसीएलडीपी विद्यार्थी ऐप की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई तथा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। पुस्तक वितरण कार्यक्रम में श्री पंकज अंबेदास ने सहयोग प्रदान किया।
विधानसभा प्रभारी श्रीमती ज्योति डेहरिया ने जन अभियान परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को परिषद के परिवार का सदस्य मानकर सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। देवी सिंह राजपूत ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जन अभियान परिषद की सीएमसीएलडीपी कक्षाओं के माध्यम से उन्हें बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला है।
कार्यक्रम में नवांकुर संस्थाओं से श्री कुबेर सूर्यवंशी, श्री अंकेश बाघ, श्री मनीष भलावी एवं श्री देवी सिंह राजपूत उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं व्यवस्थाओं में सभी का सहयोग रहा तथा अंत में श्री रूपेश सूर्यवंशी ने आभार व्यक्त किया।
