मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मथुरा-वृन्दावन के लिए विशेष ट्रेन 30 अगस्त को छिंदवाड़ा से होगी रवाना

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मथुरा-वृन्दावन के लिए विशेष ट्रेन 30 अगस्त को छिंदवाड़ा से होगी रवाना


छिन्दवाड़ा/  मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जिला छिंदवाड़ा से मथुरा-वृन्दावन तीर्थ यात्रा का आयोजन 30 अगस्त से 2 सितम्बर 2026 तक किया जाएगा। इसके लिए विशेष ट्रेन 30 अगस्त 2026 को छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन से मथुरा-वृन्दावन तीर्थ स्थल के लिए प्रस्थान करेगी।

डिप्टी कलेक्टर श्री राहुल कुमार पटेल ने बताया कि विशेष ट्रेन के प्रस्थान की विस्तृत समय-सारणी पृथक से जारी की जाएगी। आवेदनों के रैंडमाइजेशन के उपरांत 196 चयनित तीर्थ यात्रियों एवं प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को सम्मिलित करते हुए सूची तैयार की गई है।

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने तीर्थ यात्रा के सुचारु संचालन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए आयुक्त नगरपालिक निगम, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default