विभागीय परीक्षा में सफलता के बाद वारुणीमा चौधरी को दिल्ली में मिली पदोन्नति

मेहनत और लगन से चमकीं वारुणीमा चौधरी, विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण कर दिल्ली में मिली पदोन्नति
सच की आंखें न्यूज़ परासिया। भारतीय डाक विभाग में कार्यरत परासिया की होनहार कर्मचारी वारुणीमा चौधरी ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों के दम पर विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण कर पदोन्नति प्राप्त की है। पदोन्नति के बाद अब उनकी नई पदस्थापना देश की राजधानी दिल्ली में हुई है। इस उपलब्धि से परासिया क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

वारुणीमा चौधरी पिछले पांच वर्षों से परासिया में भारतीय डाक विभाग में अपनी सेवाएं दे रही थीं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली से अधिकारियों एवं आमजन के बीच विशेष पहचान बनाई। विभागीय परीक्षा में सफलता के बाद उन्हें पदोन्नति मिलने पर क्षेत्रवासियों ने इसे परासिया के लिए गौरव का विषय बताया है।

वारुणीमा चौधरी, श्री रामनाथ चौधरी एवं श्रीमती देविका चौधरी की सुपुत्री हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर की कृपा, माता-पिता के आशीर्वाद तथा परिवार के सहयोग और मार्गदर्शन को दिया।

उनकी इस उपलब्धि पर परासिया के नागरिकों, शुभचिंतकों तथा भारतीय डाक विभाग के अधिकारियों और सहकर्मियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वारुणीमा की सफलता से क्षेत्र के युवाओं को भी मेहनत और समर्पण के बल पर लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा मिली है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने