सच की आंखे परासिया --- अंबाड़ा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अम्बाड़ा पुलिस के द्वारा क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं निगरानी करते हुए संदिग्ध रूप से घूम रहे असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्यवाही की गई इस दौरान तीन लोगों पर कार्रवाई की गई। क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों एवं धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा रात्रि में विभिन्न जगह पर झुंड बनाकर बैठे रहने वाले पर भी की जाएगी करवाई। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि क्षेत्र की शांति एवं कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करता है, अशांति फैलाने का प्रयास करता है अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करता है, तो उसके विरुद्ध प्रचलित कानून के तहत कठोर एवं विधि संगत कार्यवाही की जाएगी।
अंबाडा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं शांतिपूर्ण वातावरण क्षेत्र में बनाएं रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
चौकी प्रभारी सोनवानी ने कहा की शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है अशांति फैलाने वालों पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
