हर कलाई पर सजी राखी, हर चेहरे पर दिखा उत्साह—परासिया में धूमधाम से मना रक्षाबंधन

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
सच की आंखें, परासिया। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रविवार को क्षेत्र में भाई-बहन के प्रेम और स्नेह की झलक देखने को मिली। बहनों ने पूजा-अर्चना कर भाइयों की आरती उतारी और उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर हर सुख-दुख में साथ देने का संकल्प लिया।


रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में भी खासा उत्साह रहा। राखी, मिठाई और उपहारों की दुकानों पर लोगों की भीड़ नजर आई। घरों में विशेष पकवान बनाए गए और परिवारों ने साथ मिलकर पर्व मनाया। दूर रहने वाले भाई-बहनों ने फोन और वीडियो कॉल के जरिए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।


रक्षाबंधन के अवसर पर भाई की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र प्रेम, विश्वास और जीवनभर साथ निभाने के संकल्प का प्रतीक बना। पूरे क्षेत्र में पर्व हर्षोल्लास और पारिवारिक माहौल में मनाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default