सच की आंखे सिंगोड़ी। सार्वजनिक भुजलिया उत्सव समिति, सिंगोड़ी के तत्वावधान में रविवार, 30 अगस्त को भव्य भुजलिया महोत्सव का आयोजन किया गया। विशाल चल समारोह, आकर्षक ऐतिहासिक झांकियों और सेला नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे नगर में उत्सव का माहौल बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, नगरवासी और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
सेला नृत्य से हुआ कार्यक्रम का आगाज
महोत्सव की शुरुआत दोपहर करीब 1 बजे सेला नृत्य मंडलों की ऊर्जावान प्रस्तुतियों के साथ हुई। इसके बाद दोपहर 3 बजे श्रीराम मंदिर से विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। गाजे-बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कबीरवाड़ा चौक पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। शाम 5 बजे श्रद्धालु भुजलिया विसर्जन के लिए रीजन नदी की ओर रवाना हुए।
आल्हा-ऊदल और पृथ्वीराज चौहान की झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र
चल समारोह में ऐतिहासिक पात्रों की सजीव झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। वीर आल्हा के रूप में आकाश कहार, वीर ऊदल के रूप में अनिल यादव, वीर इंदल के रूप में दीपेंद्र कहार, वीर मलखान के रूप में गोपाल चंद्रवंशी और वीर लाखन के रूप में राजा कहार ने शानदार प्रस्तुति दी।
वहीं पृथ्वीराज चौहान की भूमिका रघुनाथ खोबरे, बोना चोर की भूमिका राजेंद्र कनौजिया, शेख सैयद की भूमिका सोनू कहार, मामा माहिल की भूमिका उमर चंद्र ढाकरिया तथा राजकुमारी चंद्रावली की भूमिका पाखी विश्वकर्मा और भव्या विश्वकर्मा ने निभाई। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया।
सेला मंडलों को नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित
शाम 6 बजे अतिथियों के उद्बोधन और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सेला नृत्य मंडलों को समिति की ओर से ₹1,000 से लेकर ₹5,100 तक की नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।
जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी मौजूदगी
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू, अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह और छिंदवाड़ा महापौर विक्रम आहाके मौजूद रहे। इसके अलावा डॉ. गोपाल यदुवंशी, पंडित रमेश दुबे, चौधरी चंद्रभान और रमेश पोपली सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अंजुमन कमेटी ने पेश की कौमी एकता की मिसाल
भुजलिया महोत्सव के दौरान सिंगोड़ी की अंजुमन कमेटी की ओर से भी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया। कमेटी के सदस्यों ने वरिष्ठजनों का गमछा पहनाकर एवं मुंह मीठा कराकर अभिनंदन किया और उन्हें बधाई दी।
इस दौरान हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों ने मिलकर उत्सव में सहभागिता की। आपसी भाईचारे और सद्भाव का यह दृश्य कार्यक्रम में कौमी एकता की मिसाल बनकर सामने आया। नगरवासियों ने इस पहल की सराहना की।
समिति और प्रशासन का रहा सहयोग
आयोजन को सफल बनाने में भुजलिया उत्सव समिति के अध्यक्ष योगेश यादव, सरपंच कपिल ठाकुर, पवन राव सोनी, परसादी पटेल, कैलाश साहू, राजेंद्र कंच, पुष्प कुमार जैन, सोनू सरस्वर, अशोक सतीजा, रामकिशोर साहू, राजेश जैन, मोहित साहू, दीपक साहू, ऋषिकांत ठाकुर, बंटी पांडे, राजकुमार चंद्रवंशी, वैभव मलिक, अंकित जैन और राजेश कहार सहित समिति के समस्त पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।
भव्य आयोजन के दौरान स्थानीय शासन-प्रशासन और पुलिस विभाग का भी सहयोग प्राप्त हुआ। शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए इस आयोजन की समिति एवं नगरवासियों ने सराहना की।
सिंगोड़ी से संवाददाता संतोष कुशवाहा की रिपोर्ट
