जड़ी-बूटी दिवस पर पतंजलि परिवार ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
पतंजलि परिवार ने मनाया जड़ी-बूटी दिवस, किया वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण
जुन्नारदेव। आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे जड़ी-बूटी दिवस महाअभियान के तहत पतंजलि परिवार द्वारा रेलवे कॉलोनी स्थित काली मंदिर परिसर में वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ औषधीय पौधों के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।

इस दौरान आंवला, गिलोय, जामुन, एलोवेरा सहित विभिन्न औषधीय एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया तथा पर्यावरण प्रेमियों को पौधे वितरित किए गए। उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि "एक पेड़, सौ पुत्रों के समान होता है", इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करना चाहिए।

कार्यक्रम में तहसील प्रभारी मोनू चावला, युवा प्रभारी राजीव श्रीवास्तव, इंदु खंडेलवाल, रश्मि बेलसरे, नंदिनी नागले, रीना चौकसे, रोहित राजपूत, कृष्णकांत श्रीवास्तव सहित पतंजलि परिवार के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने श्रमदान कर पौधों की देखभाल का संकल्प लिया और संदेश दिया कि "पेड़-पौधे हैं जीवन का आधार, इनसे ही है संसार में बहार।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default