मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत तामिया में खण्ड स्तरीय शिविर आयोजित

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत तामिया में खण्ड स्तरीय शिविर आयोजित
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत तामिया में खण्ड स्तरीय शिविर आयोजित

सच की आंखें न्यूज़ छिंदवाड़ा तामिया। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत शुक्रवार, 14 अगस्त को ग्राम पंचायत छिन्दी स्थित जनपद पंचायत तामिया में खण्ड स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन, पुलिस अधीक्षक श्री अजय पाण्डेय एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रिम कुमार ने क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न शासकीय संस्थानों का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत तामिया में खण्ड स्तरीय शिविर आयोजित
अधिकारियों ने आंगनवाड़ी केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निराकरण के निर्देश दिए गए।शिविर में सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने लंबित शिकायतों के शीघ्र एवं संतोषजनक निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।खण्ड स्तरीय शिविर में छिन्दी, चोपना, चौराडोंगरी एवं बिजोरी पठार ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default