छिंदवाड़ा। सेन समाज द्वारा रविवार को पातालेश्वर वार्ड क्रमांक 19 में हरियाली तीज का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन के साथ किया गया।
इसके पश्चात महिलाओं के लिए मेहंदी कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरियाली तीज के प्रतीक स्वरूप उपस्थित महिलाओं को हरी चूड़ियां पहनाई गईं। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्व की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम के आयोजन में श्रीमती रानी सूर्यवंशी, श्रीमती संजना सेन एवं श्रीमती अरुणा कुशवाहा का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 19 की पार्षद श्रीमती माया वंदेवार, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं नगर निगम छिंदवाड़ा की मनोनीत पार्षद सहित श्रीमती जय विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा छिंदवाड़ा, उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
