पांढुर्ना जिला प्रभारी बनाए जाने पर प्रवीण गुड्डा सूर्यवंशी ने सांसद बंटी विवेक साहू से की मुलाकातनई जिम्मेदारी के लिए जताया आभार, सांसद ने दी बधाई और शुभकामनाएं

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
पांढुर्ना जिला प्रभारी बनाए जाने पर प्रवीण गुड्डा सूर्यवंशी ने सांसद बंटी विवेक साहू से की मुलाकात नई जिम्मेदारी के लिए जताया आभार, सांसद ने दी बधाई और शुभकामनाएं

छिन्दवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने हाल ही में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगेन्द्र अल्डक को बालाघाट तथा भाजपा नेता प्रवीण गुड्डा सूर्यवंशी को पांढुर्ना जिले का जिला प्रभारी नियुक्त किया है।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद शनिवार को भाजपा नेता प्रवीण गुड्डा सूर्यवंशी ने सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात की और उन्हें पांढुर्ना जिला प्रभारी की जिम्मेदारी दिए जाने पर आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने प्रवीण गुड्डा सूर्यवंशी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनका मुंह मीठा कराकर प्रसन्नता व्यक्त की। मुलाकात के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default