भाजपा पातालेश्वर मंडल में शक्ति केंद्रों की संगठनात्मक बैठकें जारीआगामी कार्यक्रमों की बनी कार्ययोजना, ‘मन की बात’ सहित मतदाता सूची वितरण और पन्ना प्रभारियों की नियुक्ति पर चर्चा

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
भाजपा पातालेश्वर मंडल में शक्ति केंद्रों की संगठनात्मक बैठकें जारी

आगामी कार्यक्रमों की बनी कार्ययोजना, ‘मन की बात’ सहित मतदाता सूची वितरण और पन्ना प्रभारियों की नियुक्ति पर चर्चा

छिंदवाड़ा। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक माह 21 से 25 तारीख के बीच आयोजित होने वाली शक्ति केंद्रों की बैठकों के क्रम में भारतीय जनता पार्टी छिंदवाड़ा नगर के पातालेश्वर मंडल अंतर्गत विभिन्न शक्ति केंद्रों में संगठनात्मक बैठकें आयोजित की गईं।

बैठकों की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने की। इस दौरान आगामी 30 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को मंडल के समस्त बूथों पर सफलतापूर्वक आयोजित करने की कार्ययोजना बनाई गई। साथ ही मतदाता सूची के वितरण, पन्ना प्रभारियों की नियुक्ति एवं आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने बताया कि संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर निकाली जा रही रविदास कलश यात्रा के तहत पातालेश्वर मंडल क्षेत्र के विभिन्न वार्डों एवं बूथों में स्थित धर्मस्थलों में पूजन एवं भ्रमण कार्यक्रम भी तय किया गया है।

शक्ति केंद्र क्रमांक 20, पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में आयोजित बैठक में मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला तथा बैठक प्रभारी एवं संयोजक अमित माहोरे ने बूथ पदाधिकारियों की बैठक लेकर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की।

इसी क्रम में शक्ति केंद्र क्रमांक 13 एवं 16 की बैठक शक्ति केंद्र संयोजक नीरज भारद्वाज, जीत सिंह ठाकुर, शक्ति केंद्र प्रभारी अनुज मल्होत्रा एवं संजय वर्मा सहित बूथ पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई।

शक्ति केंद्र क्रमांक 18 में मंडल महामंत्री कुंदन मिगलानी एवं शक्ति केंद्र संयोजक अभिलाष गुहार की उपस्थिति में बूथ पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। वहीं शक्ति केंद्र क्रमांक 21, डॉ. अंबेडकर वार्ड में शक्ति केंद्र प्रभारी एवं मंडल उपाध्यक्ष प्रहलाद यादव, शक्ति केंद्र संयोजक संतोष ठाकुर, समीर दुबे तथा बूथ पदाधिकारियों की उपस्थिति में संगठनात्मक चर्चा हुई।

शक्ति केंद्र क्रमांक 14 में शक्ति केंद्र संयोजक जय विश्वकर्मा, सह-संयोजक पवन बंदेवार एवं अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना तैयार की गई।

बैठकों में संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने पर विशेष जोर दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default