मुख्यमंत्री के छिंदवाड़ा दौरे में एसपी के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने बारिश के बीच भी निभाई अनुकरणीय ड्यूटी, मुस्तैदी और कर्तव्यनिष्ठा की हर ओर हुई सराहना
सच की आंखें न्यूज़ छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री के छिंदवाड़ा आगमन के दौरान जिले का पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। लगातार हो रही बारिश के बीच भी पुलिस अधिकारियों और जवानों ने अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ निभाई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हर मोर्चे पर पुलिस बल सतर्क रहा और पूरे कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।
बारिश के बावजूद पुलिसकर्मी अपने निर्धारित स्थानों पर डटे रहे। उन्होंने आमजन की आवाजाही को व्यवस्थित किया, सुरक्षा घेरा बनाए रखा तथा कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों का मार्गदर्शन भी किया। पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी रखी गई, जिससे मुख्यमंत्री का दौरा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी पुलिस प्रशासन की तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। विपरीत मौसम में भी बिना किसी परेशानी के अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने एक बार फिर यह साबित किया कि जनसेवा और सुरक्षा उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री के दौरे को सफल बनाने में छिंदवाड़ा पुलिस की सजगता, अनुशासन और समर्पण उल्लेखनीय रहा।
