जनसुनवाई में मिली ट्राईसाइकिल, कलेक्टर को धन्यवाद देकर खुशी-खुशी घर लौटे विजेंद्र ठाकुर

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
जनसुनवाई में मिली ट्राईसाइकिल, कलेक्टर को धन्यवाद देकर खुशी-खुशी घर लौटे विजेंद्र ठाकुर
सिवनी। जिला स्तरीय जनसुनवाई में शास्त्री वार्ड स्थित गायत्री मंदिर के पास निवासी विजेंद्र ठाकुर अपनी आवागमन संबंधी समस्या लेकर कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के समक्ष पहुंचे। उन्होंने अपनी आवश्यकता से अवगत कराते हुए ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने उनकी समस्या को संवेदनशीलता के साथ सुना और तत्काल सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई कर ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विजेंद्र ठाकुर को ट्राईसाइकिल उपलब्ध करा दी गई।

ट्राईसाइकिल मिलने के बाद विजेंद्र ठाकुर के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। उन्होंने कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे जनसुनवाई में अपनी समस्या लेकर आए थे, लेकिन इतनी जल्दी उनकी आवश्यकता पूरी हो जाएगी, इसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी।

सहायता मिलने पर विजेंद्र ठाकुर ने कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके बाद वे अपनी नई ट्राईसाइकिल के साथ खुशी-खुशी घर की ओर रवाना हुए।

जनसुनवाई में समस्या सुनने से लेकर उसके त्वरित समाधान तक हुई यह कार्रवाई आमजन के प्रति प्रशासन की संवेदनशीलता और तत्परता का उदाहरण बनी। विजेंद्र ठाकुर के लिए यह ट्राईसाइकिल केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में मिली एक महत्वपूर्ण मदद भी साबित हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default