हाथों में तख्तियां, आंखों में सवाल—कन्या छात्रावास की बच्चियों ने मांगा न्याय

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

छिंदवाड़ा में कन्या शिक्षक परिषद छात्रावास की छात्राओं का विरोध, अधीक्षक पर लगाए गंभीर आरोप

छिंदवाड़ा। जिले के आदिवासी छात्रावासों की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार सामने आ रही शिकायतों के बीच शहर के कन्या शिक्षक परिषद छात्रावास की छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

छात्राओं ने अधीक्षक रजनी मैडम पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें नियमों के अनुसार भोजन और आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। शिकायत करने पर दबाव बनाए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

विरोध के दौरान छात्राओं के हाथों में “रजनी मैडम नहीं चाहिए” और “हमें न्याय चाहिए” जैसी तख्तियां नजर आईं।

बताया जा रहा है कि आदिवासी छात्रावासों से जुड़ी शिकायतों का मामला करीब एक महीने में तीसरी बार सामने आया है। ऐसे में छात्रावासों की व्यवस्थाओं और विभागीय निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।

वहीं, मामले में सहायक आयुक्त सत्येंद्र मरकाम की भूमिका और अब तक हुई कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। छात्राओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।

📍 फिलहाल छात्राएं न्याय की मांग को लेकर चौकी के सामने बैठी हैं और प्रशासन की अगली कार्रवाई का इंतजार कर रही हैं।

अब सवाल यह है कि छात्रावासों में रहने वाली बच्चियों की शिकायतों पर प्रशासन कितनी गंभीरता से कार्रवाई करता है?

#MPNews #छिंदवाड़ा #कन्या_शिक्षा_परिसर_छिंदवाड़ा #MPTribal #MPTribalWelfareDepartment #HostelNews #StudentVoice #ChhindwaraNews #मध्यप्रदेश_न्यूज़
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default